👁 0 views Views
मजदूर के घर में घुसकर फाड़े पत्नी के कपड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक मोहल्ला निवासी महिला ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसका पति ब्रजघाट पर मजदूरी करता है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की शाम पड़ोसी युवक ने उसे और घर में मौजूद अन्य महिलाओं के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के तीन लोग उसके घर में घुस आए। जिन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी ननद की पिटाई करते हुए छेड़छाड़ की कपड़े भी फाड़ दिए। इसके अलावा आठ साल के बेटे पर भी पथराव किया। जिससे सभी लोग घायल हो गए।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























