
हैंडलूम नगरी के विकास का एजेंडा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा
हापुड सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com):पिलखुवा नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल,भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर व ब्लॉक प्रमुख धौलाना निशांत सिसौदिय ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और नगर पालिका पिलखुआ के विकास का एक ठोस एजेंडा रखा।
उन्होंने मुख्यमंत्री से पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र में रेलवे विभाग द्वारा नाला बंद किए जाने से उत्पन्न गंभीर जल निकासी की समस्या से अवगत कराया,साथ ही पिलखुवा नगर पालिका में विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति एवं कार्य प्रारंभ कराए जाने के संबंध में भी विशेष आग्रह किया।उन्होने पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत कार्य, नाला एवं जल निकासी योजना, वंदन योजना, अंत्योष्टि स्थल विकास योजना सड़क निर्माण योजना कहना उपवन योजना नगरीय स्तरोन्नयन योजना और सीवरेज टैपिंग योजना की मांग की।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867

























