
👁 1 views Views
पीएम व सीएम पर अभद्र टिप्पणीकार को पुलिस ने जेल भेजा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी नौशाद निवासी ग्राम बदरखा है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
बता दें कि पीएम व सीएम के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए आरोपी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गम्भीरता से लेकर मुकद्दमा दर्ज किया और आरोपी को धर दबोचा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























