
👁 39 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस ने विभिन्न जनपदो में चोरी की घटनाओ को अंजाम देने का आरोपी हापुड पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया,जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना गणेशपेठ जनपद नागपुर शहर महाराष्ट्र राज्य के चोरी के मुकदमें में वांछित चल रहा है।आरोपी हापुड के मौहल्ला एक मीनार मस्जिद का रहने वाला वसीम है।आरोपी पर करीब दो दर्जन मुकद्दमे है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।























