
युवक के साथ मारपीट कर आरोपी कुत्ता चुराकर फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले पीड़ित का कुत्ता चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नगला उदयरामपुर के कमल सिंह ने बताया कि उसका बेटा बीती शनिवार की रात को अपने जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को लेकर देसी शराब को ठेके के पास टहल रहा था। तभी गौतमबुद्ध नगर के कासना का रोहित, आर्यन और वंश अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ आए और मयंक के साथ मारपीट की। मयंक अपने जर्मन शेफर्ड के साथ टहल रहा था। आरोपियों ने मारपीट की और कुत्ता चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























