
चैम्बर की 75 प्रतिशत भूमि पर किरायेदार काबिज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चैम्बर की भूमि व भवन को बेचने निकली हापुड़ कामोडिटी लि. की गठित कमेटी को अभी तक कोई खरीददार मिलना तो दूर कोई इस ओर झांकने भी नहीं आया है।
चैम्बर की तीन हजार वर्ग गज भूमि पर दुकानें, बैंकटहाल, अतिथिगृह तथा चैम्बर का भवन बने है, जिनमें से करीब 75 प्रतिशत हिस्से में किरायेदार है, अभी तक कोई किरायेदार भवन को खाली करने के लिए तैयार नहीं हुआ है और न ही किसी किरायेदार ने खरीदने की इच्छा जाहिर की है।
चैम्बर का भवन भले ही शहर के मध्य हो, परंतु पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है, जो हल नहीं हो सकती। चैम्बर का भविष्य तो उसी दिन धूमिल हो गया था, जब तत्कालीन चेयरमैन व बोर्ड ने वायदा कारोबार का लाइसेंस सेबी को सरेंडर कर दिया था, अब नव गठित कमेटी भूमि व भवन को बेचकर शेयर होल्डरों के सुरक्षित भविष्य को खोजने में जुटी है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























