संदिग्ध हालत में किशोर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव सरुरपुर में एक 12 साल के किशोर आकिब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आकिब की मौत से पहले अपने दोस्त से 50 रुपए को लेकर कहासुनी हुई थी।
बताते है कि सरुरपुर के महरे आलम का 12 साल का बेटा आकिब गांव में रविवार को खेल रहा था, इस दौरान आकिब ने अपने दोस्त बॉल खरीदने के लिए 50 रुपए मांगे जिस पर दोनों मित्रों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद परिवारजनों को आकिब का शव मिला। आरोप है कि आकिब की हत्या की गई है। पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्ट हेतु भेजा है। पुलिस जांच में जुटी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586





























