हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बच्चों को बचपन में ही यदि तकनीकी का ज्ञान हो जाए तो वह इस क्षेत्र में कई मुकाम हासिल कर सकते हैं। बच्चों को तकनीकी क्षेत्र में अव्वल बनाने की दिशा में हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लगातार प्रयासरत है जो अब एक बार फिर 24 दिसंबर को टेक्नो ब्लास्ट का आयोजन करने जा रहा है जहां छात्र अपनी प्रतिभा को सभी के सामने रखेंगे। बता दें इस बार टेक्नो ब्लास्ट की थीम है साइंस, सोसाइटी, सोशल स्टडीज, एनवायरनमेंट और रोबोटिक्स जिनपर आधारित एक्चुअल वर्किंग मॉडल छात्र तैयार कर रहे हैं। स्कूल में छात्रों की तकनीक से इस तरह दोस्ती कराई गई है कि छात्र खुद ही यह मॉडल्स रूचि लेकर तैयार कर रहे हैं।
पिछले वर्ष भी स्कूल ने टेक्नो ब्लास्ट का आयोजन किया था जहां छात्रों ने रिबोट आदि तैयार किए थे। जैसे ही छात्रों को जानकारी मिली कि इस वर्ष भी टेक्नो ब्लास्ट का आयोजन किया जा रहा है तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा।
बता दें कि टेक्नो ब्लास्ट में छात्र कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं इसके लिए उन्होंने कई सारे रोबोटिक मॉडल, एक्चुअल वर्किंग मॉडल तैयार किए हैं। तकनीक के अखाड़े में दम दिखाने के लिए छात्र तैयार हैं। ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को इस तरह से इन एक्टिविटीज में इंवॉल्व करता है जिससे छात्र खुद ही अनुभवी शिक्षकों के नेतृत्व में यह मॉडल तैयार करें स्कूल द्वारा छात्रों को प्रेरित करने पर बच्चों ने कई ऐसे मॉडल तैयार किया जिन्हें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वाटरिंग प्लांट प्रोजेक्ट, रेन डिटेक्टर, सेंसर बेस्ड सेनीटाइजर, अलार्म, हेमंत फॉलोइंग रोबोट, वैक्यूम क्लीनर, रिवर क्लीनिंग बोर्ड, इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन यूजिंग पिज़ो प्लेट आदि मॉडल तैयार किए हैं जिन्हें देखने के लिए आप 24 दिसंबर को मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल जरूर पहुंचे।
























