
पेट्रोल-डीजल व गैस की जमाखोरी तथा काला बाजारी रोकने के लिए टीमें गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पेट्रोल-डीजल व गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए जनपद हापुड़ में जिलाधिकारी के निर्देश पर निगरानी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जनपद हापुड़ में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल और एजेंसियों पर गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की पैनिक की स्थिति नहीं है और ना ही घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी है। कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित की गई हैं जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी, संबंधित उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही बुकिंग करें। निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी उपलब्ध कराई जाएगी। घबराने या अधिक मात्रा में बुकिंग करने की भी कोई जरूरत नहीं है। विभाग ने अपील की है अफवाहों पर ध्यान ना दें।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



























