हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट) के आह्वान पर बुधवार को हापुड़ में जनपद भर के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और शिक्षक एकता के नारे लगाए। शिक्षकों की 12 सूत्री मांगे हैं जिनमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी शामिल है।
संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्र हुए और कुर्सियों पर बैठकर धरना दिया। शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो, शिक्षकों का अघतन विनियमितीकरण किया जाए, वित्तविहीन शिक्षकों को जीवन रक्षक मानदेय दिया जाए आदि। शिक्षकों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261





























