हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा रविवार की शाम को सुधा फार्म हाउस सिंभावली में शिक्षक सम्मेलन व नवनियुक्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्म प्रकाश त्यागी ने की . शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपेंद्र राणा ने सम्मेलन में नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी. विधानसभा संयोजक कुलदीप कुमार गर्ग प्रधानाचार्य श्री हरिहर नाथ शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज ने कहा कि किसी भी परिवर्तन या क्रांति के लिए आवश्यक विचार का प्रचार प्रसार जितनी क्षमता से एक शिक्षक कर सकता है उतना संभवत कोई नहीं कर सकता क्योंकि एक शिक्षक के हाथ में राष्ट्र निर्माण की कच्ची मिट्टी होती है . वह राष्ट्र को किसी भी दिशा में लेकर जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षकों की इस महत्ता को नमन करती है. सम्मेलन के मुख्य अतिथि व वक्ता गढ़मुक्तेश्वर विधायक कमल मलिक ने कहा कि भारत की महती गुरु परंपरा के कारण ही भारत को विश्व गुरु का सम्मान प्राप्त था और आज पुनः केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में आज हम अपने कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ , राष्ट्र प्रेमी शिक्षकों के दम पर विश्व में अपना गौरवशाली इतिहास दोहराएंगे . भारत फिर से वैश्विक पटल पर गुरु का दर्जा प्राप्त करने को तैयार है. इसके बाद विधायक डॉ कमल मलिक ने सभी शिक्षकों को गले में पटका पहना कर ,डायरी, बैग और पेन देकर सम्मानित किया. सम्मेलन के बाद सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी रखी गई थी. सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष अंकुर सिरोही, जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह, हरेंद्र सिंह, सिंभावली मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा , मंडल अध्यक्ष राजेश अधाना, दिनेश तोमर ,तरुण चौहान, ज्योति सक्सेना महिला मोर्चा सुभाष प्रधान हिम्मतपुर आदि सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा राहुल शर्मा प्रधानाचार्य जय हिंद पब्लिक स्कूल कुचेसर चोपला, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार , सुमित कुमार, अमित कुमार ,सतवीर चौधरी, सत्येंद्र कुमार प्रधानाध्यापक प्राइमरी जूनियर स्कूल मुबारकपुर, अजीत सिंह, संजय त्यागी प्रबंधक कविता मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिखेड़ा आदि शिक्षक उपस्थित रहे.
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























