👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर में 58 वर्षीय अध्यापक राम कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अध्यापक को पहले दर्द हुआ जिसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि रामकुमार ने मोटी धनराशि निफटेक कंपनी में लगाई थी जो डूब गई जिसका सदमा अध्यापक सह ना सका और उसकी मौत हो गई। रामकुमार जनपद बुलंदशहर के बरहाना जूनियर हाई स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249























