
राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ एवम् फील्ड में जाकर जांचा कार्य हापुड़ 25 फरवरी 2026 भारत सरकार द्वारा आयोजित टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में चल रहे कार्यक्रम की प्रगति जानने के लिए के लिए राज्य स्तर से स्टेट टी0 बी 0 सैल द्वारा नामित श्री आनंद तिवारी राज्य ए 0सी0 एस0 एम 0ऑफिसर द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया आनन्द तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ पर एवं मरीजों के घर पर जाकर कार्यक्रम की जमीनी हकीकत जानी उसके बाद जनपद मुख्यालय पर क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की एवं कार्यक्रम की प्रगति के लिए आवश्यक सुझाव दिए इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा समस्त विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई एवं स्टाफ को कार्यक्रम को उच्च गुणवत्ता पूर्वक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए इस अवसर पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कृष्ण कुमार शर्मा जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी मनोज कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























