हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में बीती रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान 7 ट्रैक्टरों में लगे बेटरे को चोरों ने चुरा लिया और फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण जागे तो चोरी की घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई जारी है।
आपको बता दें कि कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने रविवार की देर रात गांव नली हुसैनपुर में धावा बोला जहां सात ट्रैक्टरों में लगे बेटरे को चोरों ने चुरा लिया। चोरों ने पिंटू पुत्र हुकुम सिंह, नीरज पुत्र मूलचंद, ईश्वर पुत्र चंद्रपाल, मनोज पुत्र जयराम तथा कृपाल पुत्र तेजराम के ट्रैक्टरों में लगे बैट्रे को चुरा लिया और फरार हो गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की आंख खुली तो चोरी की घटना का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी।






















