👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील हापुड़ के एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा गुर्जर समाज को अपशब्द करने पर भाकियू भानू गुट ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
गांव धनावली अट्टा के एक किसान निरंकार सिंह अपने बेटे का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हापुड़ तहसीलदार के पास पहुंचा तो तहसीलदार गजेंंद्र सिंह ने गुर्जर समाज के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। उनकी मुख्य मांग है कि तहसीलदार हापुड़ के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तहसीलदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसाना आंदोलन चलाएंगे। धरने पर गजेंद्र गुर्जर, अमित प्रधान, पंकज शर्मा, तेज सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।






























