हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण और रुकमणी की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्य किया। श्री कृष्ण और रुकमणी विवाह झांकी के दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा की।
महाराज दाऊदयाल ब्रजवासी ने बताया कि रुकमणी भगवान श्री कृष्ण को साक्षात अपने पति के रूप में चाहती थी। ऐसे में उन्होंने भगवान कृष्ण को एक पत्र लिखा और कहा कि वह उनसे विवाह करना चाहती है लेकिन रुकमणी का भाई उनकी मर्जी के खिलाफ शिशुपाल के साथ उनका विवाह कराना चाहता है। भगवान श्री कृष्ण ने पत्र का जवाब देते हुए रुकमणी को गौरी पूजा के बहाने मंदिर बुलाया जहां से वह अपने साथ उन्हें ले गए। पत्र मिलने के पश्चात रुकमणी गौरी पूजा के लिए मंदिर में पहुंची और भगवान श्री कृष्ण के साथ चली गई जिसके पश्चात उन्होंने विवाह कर लिया। ऐसे में भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्ण और रुकमणी की भव्य झांकी निकाली गई जहां भक्तों ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर व्यवस्थापक पंडित देशराज, जतिन कौशिक, लीलू, तरुण कंसल, प्रदीप शर्मा, नरेश, सुनील गोयल, बीना अग्रवाल, अक्षय, सोनिया, पिंकी आदि उपस्थित रहे।




























