
👁 8 views Views
दो और महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 14
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है। दो महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने से स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। जनपद हापुड़ में अब तक 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। ऐसे में CMO हापुड़ ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है। आपको बता दें कि शुक्रवार को हापुड़ की एक महिला और गढ़मुक्तेश्वर की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। एक महिला का उपचार नोएडा के निजी अस्पताल जबकि एक का जिला अस्पताल में चल रहा है। टीम उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



















