
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिवीजन में ऊर्जा निगम के छह अधिकारियों के निलंबन के मामले में उच्च न्यायालय ने अवर अभियंता के निलंबन पर रोक लगा दी है। अवर अभियंता आनंद मौर्य के निलंबन पर लगी रोक से उन्हें राहत मिली है।
आरडीएसएस योजना में लगे कुछ आरोपों पर एमडी पीवीवीएनएल ने अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार, एसडीओ तृतीय देवेंद्र यादव, अवर अभियंता लेखराज, आनंद मौर्य, सीए संजीव आनंद व पिलखवा के प्रतापपुर बिजली घर के अवर अभियंता संतोष कुमार दिवाकर को निलंबित कर दिया था। अवर अभियंता आनंद मौर्य ने निलंबन को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिनके निलंबन पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181

























