👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक संदिग्ध युवक भागता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक गाजियाबाद से एक ऑटो में बैठकर हापुड़ के पुराना बाजार आया था। इस दौरान ऑटो में सवार युवक ऑटो से उतरा और बाहर खड़ा हो गया। जब ऑटो चालक ने ऑटो सवार से पैसे मांगे तो सवारी ने ऑटो चालक से अपने घर फोन करने के लिए उसका फोन ले लिया और मौके से भाग खड़ा हुआ। ऑटो चालक देखते रह गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।



























