👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बढ़ते तापमान से लोगों को परेशानी ना हो ऐसे में एक मई से ऊर्जा निगम सर्वे शुरू करने जा रहा है। सर्वे के दौरान सभी बिजली घरों पर तारों और ट्रांसफार्मर सहित मशीन की जांच होगी जिससे कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को परेशानी न झेलनी पड़े। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























