👁 0 views Views
किसान की जेब से 80 हजार निकलने पर दी तहरीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले किसान राजवीर सिंह की जेब से 80 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान ने बताया कि वह बीज खरीदने के लिए एक दुकान पर जाने लगा तो रास्ते में एक बाइक अनियंत्रित होकर आई जिसे बचाने के चक्कर में वह सड़क किनारे हो गया। आगे जाकर पीड़ित ने जब अपनी जेब की जांच की तो पता चला की जेब में रखे 80 हजार रुपए गायब हो चुके हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

























