👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा के यूपी वेस्ट के ऑपरेशन हेड शोभित त्यागी ने 108 एवं 102 एंबुलेंस का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गढ़ मुक्तेश्वर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस में उपस्थित सभी उपकरण एवं उनकी उपयोगिता के बारे में ईएमटी से जानकारी ली और दवाईयों की उपलब्धता देखी। एंबुलेंस स्टाफ की कार्यशैली की भी जांच की। समस्त एंबुलेंस चालकों को सेफ ड्राइविंग के बारे में समझाया। एंबुलेंस सेवा के रिस्पॉन्स टाइम को सुधारने के लिए और क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






















