
महिलाओं की बच्चेदानी निकालने पर सूरीज अस्पताल सील, वेलनेस अस्पताल पर भी हो चुकी है कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मजीदपुरा की गली नंबर-1 में चल रहे सूरीज अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम सील कर कार्रवाई की है। आरोप है कि सूरीज अस्पताल में ऑपरेशन कर दिल्ली और गाजियाबाद की दो महिलाओं को गुमराह कर उनकी बच्चेदानी निकाली गई जिसके बाद शिकायत के आधार पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।
सीलिंग की कार्रवाई के साथ-साथ अस्पताल का पंजीकरण भी निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल संचालक को चार बार नोटिस भेजा लेकिन एक बार भी जवाब नहीं दिया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन बीएएमएस डॉक्टर ताज त्यागी के नाम है जबकि इसका संचालक सद्दाम है।

एसीएमओ व नोडल डॉ. प्रवीण शर्मा तथा डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि दिल्ली निवासी अंजू व गाजियाबाद के भोजपुर निवासी सोनम ने बताया कि उनकी बच्चेदानी में गांठ थी जिसका ऑपरेशन करने के लिए उन्होंने चिकित्सकों से संपर्क किया। दोनों महिलाओं के हापुड़ की बुलंदशहर रोड स्थित सूरीज अस्पताल में ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। महिलाओं ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें गुमराह किया गया और उनकी बच्चेदानी निकाल ली गई। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले हापुड़ कोतवाली के सामने स्थित वेलनेस अस्पताल द्वारा भी महिला की बच्चेदानी निकाली गई थी जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। वेलनेस अस्पताल को भी सील कर दिया था। आपको बता den कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल तो सील करती है लेकिन अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज नहीं कराती। कुछ समय बाद अस्पताल भी खुल जाता है। ऐसे में लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731

























