हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के दो बिजली उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक प्रभावित रहेगी. निर्माण कार्य के चलते चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. निर्माण कार्य की वजह से दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा और डेहरा रामपुर बिजली उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 220 केवी हापुड़-सिंभावली की 400 केवी की लाइन के बीच टावर नंबर 30/0 से 31/0 तक के बीच निर्माण कार्य होना है जिसके चलते हरोड़ा गांव और डेहरा रामपुर 33 केवी बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























