
पुलिस अधीक्षक ने जैन रथयात्रा में व्यवस्थाओं को देखा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): हापुड जनपद के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने रविवार को जैन समाज के दस दिवसीय पर्युषण दशलक्षण महापर्व की समाप्ति पर नगर मे निकाली जा रही रथयात्रा महोत्सव मे पहुंच कर व्यवस्थाओ को देखा तथा रथयात्रा में जीयो और जीने दो व अहिंसा परमो धर्म: के उद्घोष के स्वर सुनकर आनन्दित हो हुए। शहर कोतवाल मनीष प्रताप सिंह भी उनके साथ रहे। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, विकास जैन, जैन समाज के मीडिया प्रभारी-सुरेश चन्द जैन पत्रकार,तुषार जैन पत्रकार ,राजेश जैन,सुधीर जैन संरक्षक,पुलकित जैन, राजीव जैन आदि साथ मे रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























