
हापुड़ में दो दिन की बारिश के बाद निकली धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग बीमार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान साफ होने के साथ धूप निकल आई। बारिश के बाद खिली धूप से लोगों को राहत मिली, वहीं मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
दो दिन तक हुई बारिश के कारण जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई थी, वहीं शनिवार को धूप निकलने के बाद लोगों को गर्मी का एहसास भी हुआ। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बनी रही, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान में बदलाव महसूस किया गया।
मौसम के इस बदलते मिजाज का असर लोगों की दिनचर्या पर भी देखने को मिला। बारिश के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




























