दिगम्बर जैन समाज के लिए सुखमाल जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया










दिगम्बर जैन समाज के लिए सुखमाल जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन समाज हापुड की साधारण बैठक समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष सुशील जैन का त्यागपत्र स्वीकार कर सुखमाल जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन ने 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक का आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। शकंर गंज जैन मंदिर का जीर्णोद्धार तथा वेदी प्रतिष्ठा का आय-व्यय लेखा जोखा शकंर गंज जैन मंदिर के कोषाध्यक्ष विकास जैन ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
संरक्षक सदस्य सुधीर जैन ने कहा कि 3 मार्च को चयनित समिति ही मन्दिर की वास्तविक समिति है जिस के अनुसार अनिल जैन अध्यक्ष, सुधीर जैन उपाध्यक्ष, अशोक जैन महामंत्री,सुखमाल जैन कोषाध्यक्ष तथा आकाश जैन मंत्री हैं।मार्ग
दर्शक मडंल के सदस्य प्रमोद जैन ने रथयात्रा को जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज ले जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।चेयरमैन-प्रदीप जैन तथा राजेश जैन ने समाज को एकजुट रखने की बात कही।
सुरेश चन्द जैन ने कहा कि जब सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी के रूप मे मेरे सम्मुख चुनाव सम्पन्न हुए तथा उसका अनुमोदन फर्म आफ सोसाइटीज मेरठ से हो चुका है तब दूसरी समिति का गठन बिना पहली समिति के भंग हुए पूरी तरह गैर कानूनी तथा असंवैधानिक है। बैठक मे 135 जैन समाज के सदस्यो ने भाग लेकर समाज की एकजुटता का परिचय दिया। समाज के महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, उपाध्यक्ष सुधीर जैन (टपिया),सुधीर जैन ( टप्पू जी),सुनील जैन, सुशील जैन, अनिल जैन क्राकरी वाले, तुषार जैन, सुरेश चन्द जैन अर्चित जैन,संदीप जैन, हर्षित जैन, विनोद जैन, हिमांशु जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, सजीव जैन, पुलकित जैन, संयम जैन, आर के जैन एडवोकेट, सक्षम जैन एडवोकेट, राजीव जैन,पंकज जैन, पुनीत जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

हापुड़: अब थार पर बैठकर कटाएं हेयर कटिंग, 8191820867








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!