👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने लोगों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। दरअसल विभाग गांव रामपुर नियामतपुर, परगना व तहसील, गढ़मुक्तेश्वर में पार्किंग ग्राउंड को सार्वजनिक एवं अर्द्ध सार्वजनिक सुविधाएं (वैलनेस सेंटर) के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। ऐसे में लोगों से प्रस्तावित संशोधनों में आपत्तियां तथा सुझाव मांगे हैं।
आपत्ति या सुझाव करने वाले को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण हापुड़ को संबोधित और लिखित रूप से तीन प्रतियों में प्रेषित किया जाना होगा। 14 फरवरी को प्रकाशित विज्ञापन में प्रकाशन की तिथि से 15 दिन के अंदर आवेदन व सुझाव देने होंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























