👁 0 views Views
34 वर्षीय अधिवक्ता का आकस्मिक निधन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा में रहने वाले एक अधिवक्ता का आकस्मिक निधन होने से शोक की लहर है। गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के सचिव हरवीर सिंह आर्य के बेटे 34 वर्षीय अधिवक्ता लवकेश शनिवार को घर पर मौजूद थे कि दोपहर के समय अचानक लवकेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिसके बाद गढ़ की दोनों बार और गांव में शोक का माहौल है। सांत्वना देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































