बृजघाट पर बिकते हैं घटिया खाद्य पदार्थ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का बृजघाट तीर्थस्थल एक ऐसा स्थान है, जहां सबसे घटिया खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होती है, ऐसे में गुणवत्ता पूर्ण खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वालों को अजीब परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा अनुभव किया है बृजघाट गंगा तट पर स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं ने।
श्रद्धालुओं के अनुसार गंगा किनारे तख्त लगा कर बेच रहे लड्डू व पेड़ा तो पूरी तरह घटिया है और खाद्य तेल भी निम्न स्तर का इस्तेमाल हो रहा है। मसाले, आटा, बेसन भी घटिया है। बोतल बंद पीने का पानी भी बेकार है।
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने आजकल स्पेशल सर्विंसलांस सैम्पल अभियान चलाया हुआ है। विभागीय टीम को बृजघाट पर भी यह अभियान चलाना चाहिए औऱ खास तौर खाद्य तेल, लडूड, पेड़ा, मसाले, पानी की बोतल, आटा बेसन आदि के सैम्पल जांच को भेजे जाएं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























