👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव होने हैं. ऐसे में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है. हापुड़ के विभिन्न मार्गो पर नगरपालिका कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में सारे काम छोड़ सबसे पहले वोट दो के नारे पर जोर दिया गया.
बता दें कि हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर नगर पालिका के कर्मचारी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं इकट्ठा हुए जहां से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इस दौरान हापुड़ की रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग समेत विभिन्न इलाकों में जागरूकता रैली निकाली और लोगों से वोट करने की अपील की गई.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






















