हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के पिलखुवा में स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला है। छात्रों ने एक बार फिर कॉलेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्र भावुक भी हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन छात्रों ने किसी की नहीं मानी। हालांकि कॉलेज मैनेजमेंट के समझाने पर छात्रों ने अपना धरना समाप्त किया।
आपको बता दें कि मामले शनिवार का है जब पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी शुरु की। छात्रों ने आरोप लगाया कि वह सभी जीएस मेडिकल कॉलेज में जीएनएम का कोर्स कर रहे हैं और वह प्रथम वर्ष के छात्र हैं। प्रथम ईयर की पूरी फीस जमा है लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने उन पर दूसरे वर्ष की एडवांस फीस जमा कराने के लिए दबाव बनाया। फीस जमा न करने पर छात्रों को परीक्षा से बाहर का रास्ता दिखा दिया और शिक्षकों पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया।
छात्रों के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन जारी रखा। कॉलेज मैनेजमेंट ने जाकर छात्रों को समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ। कॉलेज का कहना है कि छात्र कॉलेज नहीं आते जबकि परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत उपस्थित जरुरी है। जिन छात्रों की उपस्थित कम है उनसे एफिडेविट मांगा गया है जिसके बाद वह परीक्षा में बैठ सकते हैं। पुलिस ने छात्रों का आश्वासन दिया है कि अगर कॉलेज की लापरवाही होगी तो वह कार्रवाई जरुर करेंगे। छात्र प्रदर्शन खत्म कर वापस लौट गए हैं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























