
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे शामिल छात्र छात्राएं पुरस्कृंत हुई
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): गायत्री परिवार शान्तिकुज हरिद्वार के तत्वावधान मे आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे सम्मलित होने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कृंत किया गया। ग्राम सिखैडा के एक विधालय मे आयोजित समारोह मे इस वर्ष आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे भाग लेने वाले छात्र छात्राओ को प्रमाणपत्र तथा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। गायत्री परिवार के परीक्षा प्रभारी सतीश चंद्र गोयल ने कहा कि यह परीक्षा शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे जिले के विभिन्न विधालयो मे आयोजित की गई थी। परीक्षा का उद्देश्य छात्र छात्राओ को भारतीय धर्म, संस्कृति के पावन सूत्रो से जोड़कर उनके सामान्य ज्ञान को बढाना है। समारोह मे विधालय का समस्त स्टाफ और अध्यनरत छात्र छात्राए उपस्थित हुए।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point





























