परिषदीय स्कूल के छात्रों को ड्रेस, जूते, मोजे हेतु मिलेंगे रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिषदीय विद्यालय के छात्रों को ड्रेस, जूते, मोजे आदि के लिए रुपए मिलेंगे। शासन से सीधे बच्चों के अभिभावकों के खातें में धनराशि भेजी जाएगी। प्रत्येक वर्ष जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को शासन द्वारा 1200 रुपये मिलते हैं। यह धनराशि जूते, मोजे, स्कूल ड्रेस, बैग, स्वेटर खरीदने के लिए मिलती है।
नए शैक्षिक सत्र शुरू होते ही जिले में उक्त धनराशि भेजने के लिए डीबीटी आधार सत्यापन का कार्य चल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग हापुड़ ने 62329 बच्चों में से 55 हजार बच्चों का आधार डीबीटी सत्यापन पूरा कर दिया है। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भुगतान के लिए 41 हजार बच्चों का प्रथम बैच बनाया है। इनके खाते में जल्द धनराशि पहुंचेगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























