देहरा में हुए संघर्ष के पांच आरोपी पुलिस ने भेजे जेल
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):थाना धौलाना के गांव देहरा में एक दिन पहले हुए सशस्त्र संघर्ष के पांच आरोपी पुलिस ने धर दबोचा और जेल भेज दिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देहरा में एक दिन पूर्व हुए झगड़े/मारपीट की घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव देहरा के दो सगे भाई बिलाल व सावेज तथा सगे भाई दिलदार व हासिम और एक अन्य हासिम है।पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























