हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जनपद हापुड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओ ने शुक्रवार को रैली,पोस्टर ,रंगोली आदि के माध्यम से जागरूक किया कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान अवश्य करें और अन्य को भी प्रेरित करे।
राजकीय कन्या इन्टर कालेज बडोदा हिन्दुवान की प्रधानाचार्या डाo शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए, मतदान पर ही देश का भविष्य टिका है, कालेज की उप प्रधानाचार्या डाoजया मिश्रा ने कहा कि सर्वप्रथम हम स्वंय मतदान करें तथा औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करे।, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भरपूर सहयोग करे। कार्यक्रम मे ग्राम सभा सबली, रामस्वरूप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अच्छेजा, मारवाड इन्टर कालेज पिलखुवा के छात्र छात्राओं ने मतदान जागरूकता के लिए नुक्कड नाटक, रंगोली, पोस्टर, निबंध, पेन्टिंग के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने का जन- जन को सन्देश दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























