शिक्षक नेता का जन्म दिन शिक्षक कल्याण दिवस के रूप में मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ हापुड़ ने शुक्रवार को उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व एम एल सी स्व० ओमप्रकाश शर्मा का जन्मदिवस शिक्षक कल्याण दिवस के रूप में मनाया और उनके सेवा कार्यों को याद किया,साथ ही निर्णय लिया कि वे उनके आदर्शो को जीवन में अपनाएंगे।शिक्षक नेता रविंद्र गुप्ता ने बताया स्व० ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा और वेतन वितरण अधिनियम जैसी उपलब्धियों को अर्जित किया । जिला मंत्री कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि आज शिक्षक हितों के मसीहा स्व०ओमप्नकाश शर्मा पूर्व सभापति विधानपरिषद के जन्म दिवस पर श्री शान्ति स्वरूप कृषि इंटर कालेज, राजपूताना इं का, मारवाड़ इं का, एसएस वी समेत समस्त विद्यालयों में शिक्षक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हरीश कुमार, देव मणि सिंह, जनवेद, धीर सिंह, मृत्युंजय सिंह,प्रवीन भारद्वाज, मनीष कुमार, वीरपाल सिंह , राजनपाल, कृष्ण मुरारी, जगदीश आदि शिक्षक मौजूद रहे।
घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225

























