हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देते हुए छात्राओं को गुड टच तथा बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102 आदि के बारे में बताया। स्कूल के छात्रों ने बड़े ही ध्यान पूर्वक बातों को सुना और अन्य को भी जागरूक करने की बात कही। आपको बता दें छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

जिला प्रोबेशन विभाग के समन्वय से पिलखुवा के स्कूल में छात्रों को हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी जिला प्रोबेशन अभिषेक, सरोज कुमार, महिला कल्याण विभाग वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक सोनिया, मनीष, संरक्षण अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता हुमा चौधरी, मुकेश आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























