👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित टाउन हॉल के परिसर में बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति शनिवार को प्रभावित हो गई जो 8 घंटे बाद सुचारु हो सकी। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए। हापुड़ के सर्राफा बाजार, ब्रह्मनान, बराही मोहल्ला, पुराना बाजार आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे ठप हो गई जिसके बाद शाम करीब 6:00 बजे आठ घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाई। बताया जा रहा है कि जगह आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595























