
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे छात्र को पीटने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आयुष उर्फ लक्की निवासी पंचशील कॉलोनी हापुड़ और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
हापुड़ के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा 10 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में तीन लड़कों ने रोक कर उनके बेटे के साथ मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl






























