👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित विकास ग्लोबल स्कूल के छात्र देव कुमार ने नेशनल यूथ गेम्स में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है जिसने स्कूल व जनपद का नाम सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोशन किया है।
स्कूल की निदेशक वर्षा तेवतिया ने बताया कि कक्षा नवीं के छात्र देव कुमार ने अंडर-17 ग्रुप में नेशनल यूथ गेम्स में हिस्सा लिया जहां देव कुमार ने 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन विकास तेवतिया, प्रिंसिपल एस पी सिंह व अन्य शिक्षकों ने देव कुमार को बधाई दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586























