👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बुखार ने कई लोगों की जिंदगी भी निगल ली है। हापुड़ की फ्रीगंज रोड निवासी एक 18 वर्षीय छात्रा की अब बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहरा मचा है। फ्रीगंज रोड निवासी संदीप शर्मा की पुत्री तान्या एक महीने पहले बुखार की चपेट में आई थी जिसका उपचार चल रहा था। हापुड़ में आराम न मिलने पर उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन प्लेटलेट्स गिरने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे दिल्ली भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुखार की चपेट में आने से जनपद में 16 से अधिक मौत हो चुकी हैं।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






























