हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में बाइक सवार तीन युवकों ने कक्षा 8 के छात्र को प्लास्टिक पाइप के डंडो से बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गालंद निवासी ऋतिक गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र है जिसने बताया कि गुरुवार को वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया जिनमें से दो ने हाथों में प्लास्टिक के पाइप के डंडे लिए हुए थे। उसके साथ गाली गलौज कर अभद्रता शुरू की और मार पिटाई कर आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761

























