30 लोगों पर 52 लाख बकाया, नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने 30 लोगों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द कर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इन 30 लोगों पर 52 लाख रुपए का गृह व जलकर बकाया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक राजस्व वसूली के लिए नगर पालिका का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को कर विभाग ने 30 लोगों को नोटिस भेजा है जिन पर 52 लाख का जल व गृह कर बकाया है।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 15-15 दिन के दोनों नोटिस देने के बाद भी यह लोग बकाया जमा नहीं करते हैं। उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। उसके पश्चात तहसील प्रशासन इनसे राजस्व की वसूली करेगा।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























