हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बेसहारा पशुओं की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों के किसान इन पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस समस्या को अपने-अपने स्तर पर निपटने की जुगत में किसान सर्द रैन में जागकर फसलों की रखवाली करने को विवश हैं। आपको बता दें जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बेहसहारा पशुओं के संरक्षण के तमाम वादों की हकीकत की पोल खुलती नजर आ रही है। बेसहारा गोवंश ने किसानों की कई बीघा फसल नष्ट कर दी जिससे गांव के किसानों में काफी रोष व्याप्त है। किसान रिकू यादव, ऋषिपाल यादव की करीब 30 बीघा फ़सल को पशुओं ने नष्ट कर दिया।
किसान इन सर्द रातों में इम्तेहान देने को मजबूर हैं क्योंकि उनके खजाने पर किसी और की निगाह गड़ी है जिस वजह से गिरते पारे के बीच भी उन्हें खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। ये रखवाली पूरी रात चलती है। बेहसहारा पशुओं किसानों की फसल के दुश्मन बने हुए हैं और इनसे बचने की जुगत में किसान सर्द रातों में चौकीदारी करने को मजबूर हैं।
प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति
🔊 Listen to this प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से एक ऐसी घटना…
Read more
























