तमंचे से हवाई फायर कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर थमा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):समाज में रौब जमाने के लिए नौजवान ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि उन्हें जेल जाना पड़ जाता है और परिवार को शर्म भुगतनी पड़ती है।
जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ के गांव रहेगा का एक युवक कहीं से तमंचा लेकर आया और उसने तमंचे से हवाई फायर करते हुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।पुलिस ने वायरल वीडियो का कड़ा संज्ञान लिया और आरोपी युवक हरी शंकर उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया।बहादुरगढ पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नागरिकों से अपील की है कि परिवार जन युवकों पर नजर रखें कि औचित्य हीन लोकप्रियता के लिए कानून विरोधी कोई कार्य न करें।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225
























