हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव सलोनी में होली पर्व के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होली पर्व पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस बीच लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान दो लोग घायल हो गए।




























