👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शातिर चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से चोरी का बिजली की मोटर मय पंखा एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की है।यह चोरी गांव बसंतपुर में अनूप सिंह के यहां हुई थी।पुलिस ने आरोपी का नाम सिकुड़ा का फजरू बताया है।




























