हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस गश्त कर रही थी कि आलमनगर स्थित भट्टे के निकट से एक मकान में चोरी करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसकी शिनाख्त थाना बहादुरगढ़ के गांव नंगला के रुप राधे के रुप में हुई है जो बहादुरगढ़ थाना का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ के दौरान राधे ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी विनोद उर्फ भोला के साथ मिलकर चार सितंबर को आलमनगर स्थित शिव भट्टे के पास के एक मकान से चोरी की थी। चोरी के माल में से उसके हिस्से में दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए आए थे। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854


























