हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई बैठक में 11 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लग गई जिसमें असौड़ा में स्टेडियम और गांवों में पुस्तकालय जैसे बड़े प्रस्ताव शामिल हैं। जिला पंचायत को मिली दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार की धनराशि एक करोड़ से असौड़ा में स्टेडियम बनाया जाएगा।
बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। पहले दो प्रस्ताव में पिछले बोर्ड की पुष्टि की गई जबकि अन्य आठ प्रस्तावों को बोर्ड के सदस्यों की सहमति से पास कर दिया गया। इसमें मसूरी-गुलावठी औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा करकट उठाकर विकास कार्यों में सहयोग किए जाने का अनुमोदन के बाद बोर्ड के सामने रखा, जिसे पास कर दिया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा करीब 25 लाख रुपए से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। वहीं कोठी गेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय भवन को विभागीय परिसर बनाए जाने, ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी आदि बनाने के प्रस्ताव को रखा गया। वहीं फ्रीगंज रोड स्थित जिला पंचायत मार्किट में शौचालय का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हो गया।





























